फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बल ही नहीं, विनम्रता और भक्ति की भी मिसाल हैं हनुमान

Sat, 14 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
51 कुंडीय महायज्ञ में दी गईं विशेष आहुतियां
विज्ञापन
गोंडा। श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा के साथ हुआ। बहराइच रोड स्थित एक लॉन में कथा के प्रथम दिन प्रवाचक विजय कौशल महाराज ने भगवान हनुमान के चरित्र और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वर्णन किया।
विज्ञापन

विजय कौशल ने कहा कि हनुमान जी केवल बल और पराक्रम के प्रतीक नहीं, बल्कि विनम्रता, बुद्धिमत्ता, सेवा और निष्काम भक्ति की भी मिसाल हैं। विजय कौशल ने माता सीता की खोज में समुद्र लांघकर लंका पहुंचने, अशोक वाटिका में उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश देने और लंका दहन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। इससे पहले विजय कौशल ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पटका पहनाकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, संजीव सिंह, मैन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
51 कुंडीय महायज्ञ में दी गईं विशेष आहुतियां
शनिवार सुबह 51 कुंडीय हनुमंत महायज्ञ में यज्ञाचार्य पवन वाजपेयी ने वेदी पूजन कराया। पितृ बाधा, प्रेत बाधा और अरिष्ट ग्रहों की शांति के लिए गुग्गुल, लौंग, काला तिल और गुड़ से विशेष आहुतियां दी गईं। सुनील रस्तोगी, विजय मिश्र प्रधान, अजय मिश्र, शानू गुप्ता, बीनू कुशवाहा, चंदन मिश्र, सोमनाथ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, प्रतीक टंडन, अनुराग शर्मा, अविनाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें