फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद के लिए बारिश में करनी पड़ी तपस्या

Wed, 13 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बारिश के बीच खाद के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
धानेपुर/गौरा चौकी/ मसकनवा (गोंडा)। खाद के लिए बुधवार को महिलाएं व पुरुष तेज बारिश के बीच भी कतार में लगे दिखे। बारिश के बावजूद समितियों पर लंबी कतार देख अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति माधवगंज में खाद के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। झमाझम बारिश के बावजूद किसान कतारों से नहीं हट रहे थे। बूढ़ी बगिया ग्राम पंचायत से आई सुमित्रा देवी ने बताया सुबह पांच बजे से लाइन में लगी हैं। दस बजे तक खाद नहीं मिल सकी। लाइन से हटने पर फिर से पीछे लगना पड़ेगा। रानीजोत निवासी करोड़पती, दशरथी देवी आदि सुबह सात बजे से कतार में लगी रहीं। सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि सभी किसानों को खाद वितरित किया जाएगा।
साधन सहकारी समिति धानेपुर और रेतवागाढ़ा में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सहकारी गन्ना विकास समिति के गोदाम गौरा चौकी पर भी किसानों की लंबी कतार लगी रहीं। महिला किसान माया शर्मा ने बताया कि वह यूरिया खाद के लिए पांच दिन से दौड़ रही हैं, लेकिन कहीं यूरिया नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सबन पासवान ने बताया कि रात तीन बजे से लाइन में लगे हैं। 10 बजे नोटिस चस्पा किया गया कि उन्हीं किसानों को खाद मिलेगी, जिनका आधार कार्ड पहले से जमा है। मारूफ ने बताया कि रात ढाई बजे केंद्र पर आए हैं, पिछले बुधवार से खाद के लिए दौड़ रहे अभी तक खाद नहीं मिल पाया है। गोदाम प्रभारी अमरजीत वर्मा ने बताया कि पीओएस मशीन खराब हो गई थी, जिसके कारण खाद वितरण में विलंब हुआ। 322 बोरी यूरिया है पहले जिनके आधार जमा है उनको खाद दिया जाएगा। स्टॉक बचने पर अन्य किसानों को वितरित किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन ने दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खाद की किल्लत को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को मनकापुर उप जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी ने भोपतपुर पहुंचकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता किया। जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि एसडीएम ने 15 अगस्त तक सभी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। यदि सभी समितियों पर खाद उपलब्ध नही हुई तो 16 अगस्त को मसकनवा चौराहे पर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरजेश वर्मा, दिलीप यादव, दिनेश यादव, राजेश चौधरी, इम्तियाज, सहदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें