फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे गया गुड्डू मुस्लिम... दुबई फरार, विदेश राज्यमंत्री ने दी सफाई; कही ये बात

Sat, 18 Jan 2025 09:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर गुड्डू मुस्लिम दुबई फरार हो गया। इस पर विदेश राज्यमंत्री ने सफाई दी। कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
गुड्डू मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीतिवर्धन सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने गुड्डू मुस्लिम के फर्जी पासपोर्ट बनने के मामले में भी अपना पक्ष रखा। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि अगर इस चीज को लेकर जांच ना हुई होती तो यह तथ्य सामने ही नहीं आता। जांच पूरे ढंग से हो रही है। सही तरीके से हो रही है। भाजपा सरकार में जो लोग जनता के दुश्मन हैं, सरकार के भी दुश्मन हैं। 

विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे

कहा कि उनको कतई नहीं बख्शा जाएगा। हम लोग इसकी अंत तक जांच करके कार्रवाई कराएंगे। प्रयागराज महाकुंभ में मोदी कैबिनेट के जाने को लेकर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि देखिए जिसकी-जिसकी आस्था है, वह सब प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे। 
 
विज्ञापन

अब दिल्ली में जनता फैसला करेगी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को तो कुछ क्रेडिट दे देना चाहिए, जनता भी तो कुछ सोचती है। जनता भी विचार करती कि उनका क्या करना है। कौन वादों पर खरा उतरा कौन नहीं उतरा, दिल्ली में जनता फैसला करेगी। किसी के बोलने से कुछ नहीं होगा। लोग अब काम देखना चाहते हैं और काम के नाम पर ही अब वोट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें