फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१६ कस्तूरबा स्कूलों में 34 लाख से सुरक्षा के लिए बनेंगे गार्ड रूम

विज्ञापन
गोंडा के कस्तूरबा स्कूल में शिक्षिकाओं के साथ बालिकाएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में सुरक्षा के स्थाई प्रबंध किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल की पहल पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से स्टीमेट मांगा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि डीएम के प्रयास से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में गार्ड रूम बनाए जाने की व्यवस्था हो रही है। एक स्कूल में पहले से गार्ड रूम बना हुआ है, इसलिए 16 स्कूलों का प्रस्ताव भेजा गया है। आरईडी गार्ड रूम के लिए इस्टीमेट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में 1700 बेटियां आवासीय सुविधा के साथ पढ़ाई कर रही हैं। जिले में 16 ब्लॉक स्तरीय व एक वन ग्राम महेशपुर में स्कूल खुला है। आवासीय सुविधा होने से स्कूलों में रह रहीं बेटियों को सुरक्षा देने के लिए जिलाधिकारी ने स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि छपिया स्कूल में गार्ड रूम पहले से बना है, लेकिन अन्य 16 स्कूलों में गार्ड रूम नही है। गार्ड रूम के लिए 2.17 लाख रुपये का बजट प्रति स्कूल तय किया है।
34 लाख 40 हजार रुपये का बजट गार्ड रूम के लिए जिलाधिकारी क्रिटिकल गैप से दे रहे हैं, जिससे की बेटियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था हो सके। गार्ड रूम बनने से स्कूलों में तैनात गार्ड व चौकीदार वहीं रहेंगे। बाहर से आने वालों का रेकार्ड रखेंगे और स्कूल के आसपास निगरानी रखेंगे। स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों के परिवार के लोगों का भी पूरा रिकॉर्ड रखेंगे और कोई जरूरत होने पर परिवार से बात कर सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूलों के गेट के पास स्थान तय करके प्रस्ताव भेजा है। आरईडी ने स्कूलों में गार्ड रूम का निर्माण कराएगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बेटियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हो रही पहल
कस्तूरबा स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों के स्वास्थ्य की देखभाल हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेटियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। हर स्कूल में कैंप का आयोजन करके बेटियों के सेहत की जांच होगी और उन्हें दवाओं के साथ ही आवश्यक परामर्श दिए जाएंगे। आंखों की जांच भी कराई जा रही है और जरूरत पड़ने पर चश्मा भी वितरित किया जा रहा है।
आत्मरक्षा के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, जीवन कौशल के मिलेंगे टिप्स
कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके पुलिस विभाग की टीम के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग भी दे रहा है। योगा और आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो, जूड़ो, कराटे से प्रशिक्षित कर तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा प्रशासनिक, बैंकिंग समेत अन्य नवीन जानकारियों से जागरूक करने के लिए जीवन कौशल की जानकारी दी जा रही है। शिक्षा के साथ ही अन्य जानकारी देने की मुहिम हो रही है।
कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं को हर तरह प्रशिक्षित किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही आत्मरक्षा के साथ ही हर क्षेत्र की जानकारी देने की पहल हो रही है। -रजनी श्रीवास्तव, समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें