फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेटे की खुदकुशी के गम में जान ने जान दी

Sun, 20 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। उमरीबेगमगंज के धमरैया बगरहवा गांव में 13 साल के बेटे के खुदकुशी करने के गम में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक रिंकू शुक्ल ने बताया कि धमरैया निवासी राजमती चौरसिया (38) का शव रविवार सुबह घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक नवनिर्मित मकान में सरिया से बंधे फंदे से लटका मिला। 10 दिन पहले राजमती के 13 वर्षीय बेटे मनीष की मौत हो गई थी। तब से वह अवसाद में रहती थीं। उनके सात साल का छोटा बेटा भी है।
विज्ञापन

सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि बेटे के खुदकुशी करने के बाद राजमती ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। इस पर परिजनों ने उन्हें मायके भेज दिया था। मायके में भी राजमती ने आत्महत्या की कोशिश की थी। शनिवार शाम ही वह मायके से लौटी थीं और रविवार भोर उन्होंने खुदकुशी कर ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें