फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों से ज्यादा ‘जातंकवादियों’ का खतरा : पल्लवी पटेल

Sun, 13 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
​रेक्सड़िया गांव में पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधातीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल। - संवाद
विज्ञापन
परसपुर। अपना दल (कमेरावादी) की सिराथू विधायक पल्लवी पटेल रविवार को पुलिस की निगरानी के बावजूद रेकसड़िया पहुंचीं और व्यापारी विनोद कुमार साहनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पल्लवी ने कहा कि प्रदेश में आतंकवादियों से ज्यादा ‘जातंकवादियों’ का खतरा है। आरोप लगाया कि विनोद साहनी की हत्या से निषाद समेत दलित और पिछड़े समाज में भय का माहौल है।
विज्ञापन

पल्लवी पटेल ने कहा कि विनोद साहनी ने अपनी तहरीर में जिन लोगों के खिलाफ नामजद आरोप लगाए थे, उन्हीं पर हत्या में शामिल होने का आरोप है मगर उन्हें बचाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है और परिजनों का प्रशासन से भरोसा उठ गया है। विधायक ने हत्यारों को गिरफ्तार कर एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा, सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग उठाई। आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की।
विधायक ने मृतक के पिता अतारु लाल, पत्नी ऊषा, पुत्र राजा साहनी, दोनों पुत्रियों और भाई से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिवार खुद को अकेला न समझे। वह न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी हैं और हर संभव मदद करेंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल, रामशिला पटेल, संतोष पटेल, अनंतराम पटेल समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पल्लवी ने एसओ से पूछा- अन्य आरोपियों की कब तक होगी गिरफ्तारी
परसपुर। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय को तलब कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। विधायक ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर सवाल उठाया और पूछा कि गिरफ्तारी कब तक होगी। थानाध्यक्ष ने एक सप्ताह में शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। विधायक ने मामले में टालमटोल का आरोप लगाया। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। विधायक ने गोरखपुर के एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि वहां एक सप्ताह में एनएसए समेत कार्रवाई की गई थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस तत्काल कार्रवाई करने वालों में है, लेकिन कुछ कानूनी मजबूरियां भी होती हैं। विधायक ने पुलिस से शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें