फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कटैला और बनवरिया की शानदार जीत

Sun, 19 Oct 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। मिझौरा में शुरू हुई मिझौरा प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के दिन रविवार को दर्शकों ने जबरदस्त मुकाबले देखे। पहले मैच में रजा स्पोर्ट्स क्लब कटैला ने परसपुर इलेवन को मात दी, जबकि दूसरे मैच में बनवरिया ने मिझौरा रेड को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में कटैला के कप्तान मुशीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। परसपुर इलेवन की टीम 11.4 ओवर में मात्र 86 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने 17 और विभू सिंह ने 14 रन बनाए। कटैला की ओर से इमरान ने तीन और हामिद व सुधीश ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजा स्पोर्ट्स क्लब कटैला की टीम ने 9.2 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से इमरान ने 20, मुस्तफा ने 19 और मुशीर ने 14 रन बनाए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कटैला के इमरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला मिझौरा रेड और बनवरिया के बीच हुआ। मिझौरा के कप्तान सौरभ सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट खोकर 106 रन बनाए। हिमांशु सिंह ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनवरिया की टीम ने शानदार शुरुआत की। शौर्य ने ताबड़तोड़ 44 रन और जहीद ने 24 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। बनवरिया ने 8.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 107 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मैच में शौर्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य सूरज सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 अक्तूबर तक चलेगी, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें