एमएलके महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक कक्षाओं के लिए 25 मई व परास्नातक कक्षाओं के लिए एक जून से आवेदन फॉर्म मिलेंगे। स्नातक एवं एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट तथा एमएससी में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 25 मई से 30 जून तक आवेदन फॉर्म वितरित होंगे।
एमए प्रथम वर्ष हिंदी की 75, राजनीति शास्त्र की 75, संस्कृत की 75 तथा मनोविज्ञान व भूगोल के 50 सीटों के लिए एक जून से 25 जुलाई 2016 तक तथा एमएससी प्रथम वर्ष भौतिकी की 38, वनस्पति विज्ञान की 38 सीट, रसायन विज्ञान की 50, गणित की 75 तथा प्राणि विज्ञान की 76 सीटों के लिए एक जून से पांच जुलाई 2016 तक ही आवेदन फॉर्म मिलेंगे।
स्नातक एवं एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट तथा एमएससी में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क करें।