फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दे सरकार : कंछल

Sun, 15 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मालवीयनगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी। स्रोत: स
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल रविवार को जनपद दौरे पर आए। उन्होंने व्यापारियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिलाया। मालवीय नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेश के विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में सरकार को व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका समाधान कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार व्यापारी वर्ग कर व्यवस्था, लाइसेंस, स्थानीय स्तर की प्रशासनिक दिक्कतों और बाजार से जुड़ी समस्याओं से जूझता है। इन मुद्दों के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जिले के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान रजत सोनी, रवि रस्तोगी, विकास जायसवाल, राम गोपाल साहू, राजू मित्तल, विक्की सोनी, अभिषेक दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें