फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीयू के शिवाजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष बने गोंडा के आकाश

Mon, 25 Nov 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के ​शिवाजी काॅलेज में छात्रों से मिलते छात्रसंघ के अध्यक्ष आकाश। स्रोत: पर
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में गोंडा निवासी आकाश मिश्र ने अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरे आकाश मिश्र एबीवीपी की शिवाजी कॉलेज इकाई के संयुक्त सचिव भी हैं। अंबेडकरनगर के अनिरुद्ध प्रताप यादव ने सचिव और केंद्रीय पार्षद-2 के रूप में देवरिया के उत्कर्ष ने भी जीत हासिल की है। दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली रितुबाला यादव उपाध्यक्ष चुनी गईं, जबकि केंद्रीय पार्षद-1 का पद दिल्ली के ही अश्वनी पांचाल ने हथिया लिया।
उप प्राचार्य तेजवीर सिंह राना ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। आकाश ने एनएसयूआई के अनीश वर्मा को 280 मतों से शिकस्त दी। अध्यक्ष पद के लिए पड़े कुल 1464 मतों में से आकाश को 883 वोट मिले, जबकि अनीश वर्मा को 583 मत हासिल हुए।
विज्ञापन

मैजापुर के मंगुरही गांव निवासी रामसरोज मिश्रा के पुत्र आकाश ने इस जीत से जिले का मान बढ़ाया। शहर के एम्स इंटरनेशनल कॉलेज में 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई शुरू की। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले ताल ठोंकी और जीत हासिल कर गोंडा का मान बढ़ाया। शिवाजी कॉलेज में पहली बार गोंडा के किसी बेटे ने जीत दर्ज की है।
छात्रसंघ चुनाव में सचिव निर्वाचित हुए अनिरुद्ध प्रताप यादव अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील व भियांव ब्लाॅक अंतर्गत ईंधना बंदीपुर गांव के रहने वाले हैं। किसान परिवार से आने वाले अनिरुद्ध के पिता विमलेश यादव व परिवार के लोग बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी मना रहे हैं। सचिव पद के लिए एनएसयूआई के प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो जाने से अनिरुद्ध निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश के करीबी रितिक शर्मा ने बताया कि चुनाव में काफी संघर्ष था लेकिन अभय की वाकपटुता और मेहनत का फल है कि विद्यार्थियों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया। आकाश की जीत पर एम्स इंटरनेशनल की पूर्व प्रधानाचार्य सुमन मिश्र, भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, मनीष मौर्य, रवि तिवारी, अमरेश पाठक, भूपेंद्र, प्रियांशु त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें