फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रतियोगिताओं की रंगोली सजाएंगे खिलाड़ी

Mon, 25 Nov 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के पूर्वाभ्यास के दौरान एससीपीएम ग्रुप की टीम। -स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। एससीपीएम आयुर्वेदिक एवं नर्सिंग काॅलेज हारीपुर के खेल मैदान में छठे खेल महाकुंभ का भव्य आगाज सोमवार को होगा। 12 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में पांच समूहों के 200 से अधिक खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। खेल महाकुंभ का शुभारंभ आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील व डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सोमवार को करेंगे। 12 दिन तक विभिन्न इंडोर व आउटडोर खेलों की रंगोली युवा खेल प्रतिभाओं की टीमें सजाएंगी।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक अजिताभ दुबे ने बताया कि खेल महाकुंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में एससीपीएम ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल, ग्रुप ऑफ नर्सिंग, ग्रुप ऑफ आयुर्वेदा, ग्रुप ऑफ फार्मेसी व ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की टीमें आपस में भिड़ेंगी। टीमों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। खेल महाकुंभ में क्रिकेट, कबड्डी, वाॅलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। रविवार को खिलाड़ियों को उनकी टीम की टीशर्ट वितरित कर पूर्वाभ्यास कराया गया।
प्रत्येक दिवस की प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को बतौर अतिथि कॉलेज ने आमंत्रित किया है। जिससे खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन हो सके। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी अहम होगी। समापन पर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव की अध्यक्षता डॉ. ओएन पांडेय व अल्का पांडेय करेंगी। धीरज दुबे के संयोजन में इस आयोजन के लिए खेल मैदान को विशेष ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें