फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा के युवक की मुंबई में हत्या

Sun, 30 Nov 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार के पठान टोला में रोती बिलखती पत्नी को संभालते परिजन।।स्रोत-संवाद
विज्ञापन
कटरा बाजार। नगर पंचायत के पठान टोला निवासी मोहित (28) की मुंबई के अंधेरी इलाके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मोहित का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां शांति देवी और पत्नी सोनम शव देखते ही बदहवास हो गईं।
विज्ञापन


पिता जगतराम ने बिलखते हुए कहा कि सोचा था कि बेटा मुंबई में कमाएगा तो परिवार की माली हालत सुधर जाएगी। मालूम नहीं था कि बेटा नहीं उसका शव आएगा। वह मुंबई में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार कोसते रहे। कहा- मेरे बेटे ने कौन सा गुनाह किया था, जो रिश्तेदार ने उसकी हत्या कर दी। पत्नी सोनम के आंसू नहीं थम नहीं रहे थे। वह रोते हुए बेटी परी (3) की ओर देखकर यही कहती रहीं कि अब उसका पालन-पोषण कौन करेगा।
जगतराम के दो बेटों और एक बेटी में मोहित बड़े थे। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट के इंदरानगर मरोल इलाके में चिकन की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को किसी का फोन आने के बाद मोहित दुकान से निकले थे। दोपहर में दुकान से कुछ दूरी पर अशोक वाटिका के पास झाड़ियों में मोहित का शव पड़ा मिला था। छोटे भाई अमन ने गांव के अंत्येष्टि स्थल पर मोहित को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें