फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में गोंडा के युवक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 15 Nov 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। सड़क हादसे में बृहस्पतिवार देर शाम गोंडा के एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के अधियारी मिश्ररौलिया गांव निवासी दुर्गाप्रसाद (32) बृहस्पतिवार देर शाम अपने दोस्त संग बाइक से कहीं जा रहे थे। कमरौली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाफरगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे में दुर्गाप्रसाद के दोस्त की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के बारे में पता किया जा रहा है। हादसे में मृत युवक का नाम पता करने में देर रात तक पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें