फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा के युवक की बाराबंकी में हादसे में मौत

Fri, 16 May 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। करनैलगंज के सदर बाजार निवासी बाइक मैकेनिक निहाल (21) शुक्रवार को किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। बाराबंकी में सफेदाबाद के पास ट्रक की बाइक में टक्कर लगने से निहाल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

हादसे में घायल पूर्व प्रधान की मौत
माधोपुर (गोंडा)। कटरा बाजार ब्लॉक के उड़िला गांव की पूर्व प्रधान मीरा देवी (45) का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके देवर रामसकल राव ने बताया कि बुधवार को आर्यनगर-विशेश्वरगंज मार्ग पर बाइक से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने उन्हें गोंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात मीरा देवी ने दम तोड़ दिया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें