फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: दर्दनाक हादसे में रोटावेटर से कटकर छह साल के बालक की मौत, मां ने बिठाया था ट्रैक्टर पर

Mon, 23 Nov 2026 07:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा के टिकरी में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक छह साल के बच्चे की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस भेजी गई पर परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकरी में नवाबगंज के शाहपुर पटखौली गांव में सोमवार सुबह खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर छह वर्षीय बालक रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे कटकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उनके खेत की ट्रैक्टर से जोताई हो रही थी। उनकी पत्नी सीमा और बच्चे भी खेत में ही थे। इसी दौरान बेटे बृजेश (6) ने ट्रैक्टर पर बैठने की जिद की तो पत्नी ने उसे ट्रैक्टर पर बिठा दिया। ट्रैक्टर बैजलपुर दर्शनपुरवा निवासी राम लौटन चला रहे थे। अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें - अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी: पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए खोला खजाना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य, विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत
विज्ञापन


पत्नी और अन्य लोगों की जब उसे गिरते देखा तो शोर मचाया, ट्रैक्टर रोका गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि परिजन कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए पुलिस टीम लौट आई।

बालक की मौत से परिवार में कोहराम
बृजेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक बालक अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन पारुल व छोटी शालू है। बड़ा भाई जयस है। पिता सुरेश और मां सीमा के साथ ही सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें