फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: गोंडा पुलिस के चार अफसरों को बड़ा सम्मान, DGP मेडल से नवाजे गए, गृह मंत्रालय के पदक भी मिले

Sat, 15 Aug 2026 04:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर गोंडा पुलिस के चार अफसरों को बड़ा सम्मान मिला है। इन्हें DGP मेडल से नवाजा गया है। साथ ही कई अन्य को गृह मंत्रालय के पदक भी मिले हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए गोंडा पुलिस के जांबाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोंडा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विभिन्न सम्मान, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक कौशल किशोर सिंह, उप निरीक्षक पूर्णमासी प्रसाद और उप निरीक्षक मनीष कुमार को सम्मानित किया गया।

वहीं, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से उप निरीक्षक कमल किशोर मिश्रा और उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी आशुतोष कुमार तिवारी, दयाशंकर, रणधीर कुमार सिंह, जुनैद अहमद, विकास कुमार यादव, विपिन कुमार, योगेंद्र कुमार चौधरी, फखरे आलम, हृदय नारायण दीक्षित, अजय कुमार और सूरज त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

इसके अलावा कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनुपम शुक्ला, सहायक अभियोजन अधिकारी पवन कुमार पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, गोपनीय सहायक अवनीश कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन


सर्विलांस सेल, छपिया, एलआईयू, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, धानेपुर, एसओजी, यातायात कार्यालय, साइबर सेल, पीआरवी, अग्निशमन विभाग, पैरोकार, खरगूपुर और सम्मन सेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी भी सम्मानित हुए।

यूपी-112 के सात कर्मियों को भी सम्मान

यूपी-112 में बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के साथ त्वरित और उचित कार्रवाई करने वाले सात पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कमांडर राजेश शर्मा, रामकिशोर और अभय मौर्या तथा पायलट अतुल त्रिपाठी, राकेश चौबे, हरिगोविंद सिंह और घनश्याम दूबे शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें