मेजबान टीम गोंडा के खिलाड़ियों ने 10 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान पर कब्जा किया। डिस्कस थ्रो में भी गोंडा के ही खिलाड़ी अव्वल रहे। महिला वर्ग में गोरखपुर के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा, जबकि इसी वर्ग में दूसरे स्थान पर देवरिया के खिलाड़ी रहे।
110 मीटर बाधा दौड़ पुरुष में सिद्धार्थ नगर के हरिवंश प्रथम, गोरखपुर के रंजित सिंह द्वितीय तथा गोंडा के अफजल खान तृतीय स्थान पर रहे। त्रिकूद पुरुष प्रतियोगिता में देवरिया के रामानंद प्रथम, गोंडा के साजिद खान द्वितीय स्थान पर रहे।
गोला फेंक पुरुष में देवरिया का रामानंद तथा दूसरे स्थान पर गोंडा का परमेश्वर रहा। डिस्कस थ्रो पुरुष में गोंडा के सुरेंद्र पासवान को प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर गोंडा के ही खिलाड़ी राघवेंद्र भट्ट रहे।
दस हजार मीटर दौड़ में गोंडा के संजीव कुमार प्रथम तथा विजय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में गोंडा के राहुल सिंह प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर गोंडा के ही पुष्पेन्द्र कुमार काबिज हो गए।
15 सौ मीटर दौड़ में सिद्धार्थनगर के हरिवंश प्रथम तथा दूसरे स्थान पर गोंडा के रणवीर रहे। 400 मीटर दौड़ पुरुष में गोरखपुर के शिवधनी यादव व यहीं के अजीत यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ महिला में गोरखपुर की सरिता नागवंशी प्रथम तथा यहीं की अनीता तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं। 110 मीटर बाधा दौड़ महिला में सरिता नागवंशी गोरखुपर तथा यहीं की गुंजन यादव दूसरे स्थान पर रहीं।
भाला फेंक महिला में देवरिया की शीला यादव प्रथम व दूसरे स्थान पर गोरखपुर की अनीता तिवारी रहीं। हैमर थ्रो में गोरखपुर की अर्चना शर्मा प्रथम व देवरिया की प्रतिभा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में गोरखुपर की अर्चना शर्मा प्रथम रहीं।
डिस्कस थ्रो में देवरिया की प्रतिभा सिंह प्रथम व यहीं की सोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में गोरखपुर की नमीता सिंह प्रथम व देवरिया की सोनी दूसरे स्थान पर रहीं। त्रिकूद में गोरखपुर की सरिता नागवंशी प्रथम व देवरिया की सोनी दूसरे स्थान पर रहीं।