फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : बृजभूषण के काफिले का हिस्सा बनने पर प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने जारी किया निलंबन आदेश

Fri, 19 Apr 2024 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

शिक्षक अनूप कुमार सिंह बेलसर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बड़नापुर में बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात हैं। आरोप है कि अनूप सिंह कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले का हिस्सा बनने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप सिंह पर शुक्रवार को बीएसए प्रेमचंद यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। सरकारी सेवक के रूप में आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त होने का प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। वहीं बेलसर के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गंगरौली से संबद्ध कर दिया है। अनूप विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं। दिनांक 9, 11 और 12 अप्रैल को करनैलगंज, तरबगंज व कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र में काफिले के साथ प्रचार किया था। इस दौरान बेलसर में भी उनका स्वागत हुआ। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू और शिक्षक नेता अनूप सिंह को समर्थकों ने बड़ी सी माला पहनाई। तस्वीर वायरल होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये। तरबगंज के एसडीएम की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाये गये। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


शिक्षक अनूप कुमार सिंह बेलसर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बड़नापुर में बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात हैं। आरोप है कि अनूप सिंह कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में शामिल हुए थे। जिसकी शिकायत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की गई। इस दौरान डीएम नेहा शर्मा ने बीएसए को मामले में जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं बीएसए प्रेमचंद यादव ने बीईओ स्तर से जांच कराई तो शिकायतकर्ता के फोन न उठाने व शिकायत की पुष्टि होने को लेकर क्लीनचिट दे दी। इसके बाद डीएम नेहा शर्मा ने एसडीएम तरबगंज को मामले की जांच के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार ने अपनी जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद बीएसए प्रेमचंद यादव ने प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं गंगरौली उच्च प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही बीईओ मुख्यालय को मामले की जांच सौंपी गई है। बीईओ सात बिंदुओं पर जांच की जाएगी। 

चार दिन में दूसरे शिक्षक पर हुई कार्रवाई 
गत 16 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की शिकायत छपिया के बखरौली प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्मा के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया था। सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा का चुनाव प्रचार करने का आरोप है। वहीं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप सिंह पर दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोप है कि सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया है। लंबी खींचतान के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें