फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई पिकअप, तीन की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Fri, 07 Jul 2023 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा

सार

गोंडा में हुजूरपुर से करनैलगंज आ रही एक पिकअप नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में व्यवसायी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनैलगंज (गोंडा) में दत्तनगर मोड़ के पास हुजूरपुर से करनैलगंज आ रही एक पिकअप नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में व्यवसायी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से सबको सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। घायल को गंभीरावस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

विज्ञापन

करनैलगंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात हुजूरपुर-करनैलगंज मार्ग पर ग्राम दत्तनगर के पास हुई। मृतकों में दो लोग एक पिकअप लोडिंग वाहन से किराने का सामान दूरदराज दुकानों पर सप्लाई करने के बाद करनैलगंज बाजार वापस आ रहे थे, तभी दत्तनगर मोड़ के पास रास्ते में नीलगाय आ गई। जिसे बचाने में चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क के नीचे खाईं में जाकर पेड़ टकरा गई। हादसे में करनैलगंज नगर के मोहल्ला सदर बाजार निवासी किराना व्यवसाई विश्वनाथ गुप्ता (45), जगदीश (50) निवासी असरना व जब्बार (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल राजू मिश्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर उपजिलाधिकारी हीरालाल, सीओ नवीना शुक्ला, कोतवाल चितवन कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी आशीष कुमार, उपनिरीक्षक अंकित सिंह पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. इमरान मोईद ने घायलों का इलाज किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। हर तरफ से चीख पुकार की आवाजे सुनाई देने लगीं। पुलिस तीनों शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए गोंडा मुख्यालय भेज दिया है। सीएचसी पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव के पंचनामा की कार्रवाई में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें