फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तालाब से हटा अतिक्रमण, मकानों पर चला बुलडोजर

Thu, 06 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में करनैलगंज के सोनवार गांव में तालाब पर बने मकानों को ढहाती जेसीबी।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम सोनवार में तालाब की भूमि के अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण जमींदोज हो गए। इस दौरान विरोध करने वालों की एक न चली। तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया कि सोनवार गांव में ननकू, शकील, मुस्तकीम, अली कौशर, नईम, नूर अहमद, हैदर ने अवैध कब्जा कर लिया था। जांच में जमीन तालाब की पाई गई। जिसपर लगातार अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे थे। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी काबिज रहे।
विज्ञापन

गत 25 जनवरी को तहसीलदार ने तालाब को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश दिया था। नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व कई थाने की पुलिस बुलडोजर लेकर गांव पहुंची और अवैध रूप से बनाए गए शकील, शरीफ व अली कौशर के भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार नर्सिंग नारायण वर्मा ने बताया कि तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। कब्जा हटाने में हुए व्यय को भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें