फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा मेडिकल कॉलेज को एक साल बाद मिला रेडियोलॉजिस्ट

Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में करीब एक वर्ष से रिक्त चल रहे रेडियोलॉजिस्ट के पद पर आखिरकार तैनाती हो गई है। डीएम प्रियंका निरंजन व प्रधानाचार्य के प्रयास से रेडियोलॉजिस्ट विभाग में सहायक आचार्य डॉ. हिमांशु मिश्र की नियुक्ति हो गई है। अब अल्ट्रासाउंड और अन्य रेडियोलॉजी संबंधी जांच के लिए मरीजों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में करीब एक वर्ष से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त था। इसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न जांचें निजी केंद्रों से कराने के लिए मजबूर होना पड़ता था। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने नवंबर 2025 में डिप्टी सीएम को पत्र भी लिखा था। प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के प्रयास किए जा रहे थे। अब पद पर तैनाती हो गई है। इससे मरीजों को जांच की सुविधा मिलने के साथ चिकित्सकों को इलाज संबंधी निर्णय लेने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें