फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जमीन के बैनामा विवाद में विक्रेता शमशुद्दीन की हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर धानेपुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


धानेपुर के रेतवागाड़ा निवासी शेषराम ने बताया कि उन्होंने 18 दिसंबर 2020 को शमशुद्दीन से जमीन का बैनामा कराया था। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से मुश्ताक अहमद ने बैनामा निरस्तीकरण का मुकदमा शमशुद्दीन के नाम से दाखिल कराया। बाद में शमशुद्दीन ने मुकदमा वापस ले लिया था। इसके बाद मुश्ताक ने स्वयं भी बैनामा निरस्तीकरण का वाद दायर किया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते एक अप्रैल 2026 को गोंडा बस स्टेशन पर मुश्ताक अहमद ने नसीम, जुबेर, रिजवान, बबलू और मोहम्मद अख्तर के साथ मिलकर शमशुद्दीन से मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें