फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, बाइक व भैंस की कर रहे थे मांग

Wed, 29 Oct 2025 01:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर ससुरालीजनों ने शव को सड़क पर फेंक दिया। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव में एक चौंकाने वाला मामला आया है। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर ससुरालीजनों ने शव गांव के बाहर सड़क पर फेंक दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव के पूरे अर्जुन मजरा निवासी वीर प्रताप उर्फ चुर्की यादव ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व बहन सुषमा की शादी गांव के ही मुकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति मुकेश सहित अन्य कम दहेज के लिए उसे ताना मारते थे।

ससुरालीजन दहेज में एक बाइक व भैंस की मांग कर रहे थे जिसे अप्रैल में पूरा करने का आश्वासन उसने दिया था। भाई के मुताबिक 28 अक्तूबर की रात में उसकी बहन सुषमा की हत्या करके शव सड़क पर फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति, सास और ननद सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें