फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के मजदूर की संदिग्ध हालात में गुजरात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। गुजरात प्रांत के राजकोट शहर में मजदूरी करने गए किसान के बेटे की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गई। रविवार की देर शाम उसका शव गोंडा उसके पैतृक गांव पहुंचा तो यहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा रामगढ़िया निवासी झिंगई यादव का बेटा तुलसीराम (20) गुजरात प्रांत के राजकोट शहर में मजदूरी करने लॉकडाउन से पहले गया था। वहां उसे एक निजी कम्पनी में काम मिल गया। वह वहीं रहकर काम करने लगा।
झिंगई यादव ने बताया कि उसका बेटा तुलसीराम एक कम्पनी बड़ी मेहनत से मजदूरी का करता था और कार्य के बदले जो भी पैसा मिला वह घर भेजता रहता था, लेकिन शनिवार देर रात सूचना मिली की उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी है और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। निजी कम्पनी के मालिक ने शव को पोस्टमार्टम कराकर एक निजी एम्बुलेंस से यहां भिजवाया। रविवार की देर शाम तुलसीराम का शव उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें