फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी लकड़ी लदी दो ट्रैक्टर ट्राली, सीज

विज्ञापन
गोंडा के कौड़िया थाने में पकड़ी गई आम व सागौन की लकड़ी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)।देर रात गश्त के दौरान कौड़िया थाने की पुलिस ने कौड़िया तिराहे से दो ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी आम तथा सागौन के बोटा समेत दो लोगों को गिरफ्तार करके वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लकड़ी सहित ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कौड़िया चौराहे पर रविवार देर रात वह महापारा की तरफ से गश्त करते हुए आ रहे थे तभी आर्यनगर से चंदवतपुर को जा रही दो ट्रैक्टर ट्राली पर सागौन तथा आम की लकड़ी का बोटा लदा था। रोककर परमिट मांगी गई तो चालक नहीं दिखा सके। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को थाने लाकर सीज कर दिया गया। दोनो चालकों गंगाप्रसाद व सत्यनरायन निवासी चंदवतपुर कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दोनों चालकों समेत चंदवतपुर के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक सुनील कुुमार के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें