फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम के भजनों संग खेली फूलों की होली

विज्ञापन
गोंडा के श्याम मंदिर में फूलों की होली खेलतीं महिलाएं। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। ददुआ बाजार स्थित श्याम मंदिर में चल रहे महोत्सव का तीसरे दिन शनिवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। शुक्रवार की देर शाम तक श्याम भजनों व उनके जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका का दौर चलता रहा। शनिवार को खाटू श्याम का प्रिय भोजन दाल, चूरमा व खीर वितरण करने के साथ महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन

श्याम मंदिर में चले रहे महोत्सव के दूसरे दिन कोलकाता व अन्य स्थानों से आए कलाकारों ने खाटू श्याम के जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। नाटिका में दर्शाया गया कि श्याम ने महाभारत काल में अपना शीश दान कर कलियुग के वरदानी देवता बन गए। महिलाएं व युवा देर शाम तक खाटू के भजनों पर भावविभोर होकर नाचते रहें।
मंदिर प्रशासन ने फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने श्याम के रंग में रंगकर फूलों की होली खेली। शनिवार को मंदिर के सामने भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने दाल, चूरमा व खीर का प्रसाद चखा। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विमलेश सिंघल, सुरेश भावसिंहका, अनिल मित्तल, गोविंद जालुका, राजीव रस्तोगी, नितेश मित्तल, श्याम केडिया, मुकेश नहारिया, विकास जैन, श्याम बिहारी भावसिंहका, सीए पवन अग्रवाल, पीयूष भावसिंहका आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें