फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विकास में गोंडा आगे, राजस्व में श्रावस्ती अव्वल

Tue, 10 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की फरवरी माह की रैंकिंग में देवीपाटन मंडल के जिलों का प्रदर्शन सामने आया है। इसमें विकास कार्यों में गोंडा ने लंबी छलांग लगाई है, जबकि राजस्व मामलों में श्रावस्ती मंडल में अव्वल रहा। वहीं, बलरामपुर का प्रदर्शन सबसे कमजोर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जारी रैंकिंग के अनुसार प्रदेश के 75 जिलों में समग्र राजस्व व विकास प्रगति में श्रावस्ती को नौवां स्थान मिला है। गोंडा 32वें, बहराइच 55वें और बलरामपुर 67वें स्थान पर रहा। विकास कार्यों की अलग रैंकिंग में गोंडा को 26वां और राजस्व में 47वां स्थान प्राप्त हुआ है। श्रावस्ती को विकास में 47वां स्थान मिला, लेकिन राजस्व कार्यों में शानदार प्रदर्शन करते हुए वह प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। बहराइच विकास कार्यों में 66वें और राजस्व में 34वें स्थान पर रहा। इसके विपरीत बलरामपुर का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जहां विकास कार्यों में उसे 71वां और राजस्व मामलों में 42वां स्थान मिला।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि आगामी महीनों में प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में स्थान बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

कई योजनाओं में प्रगति धीमी
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में पंचायतों में धनराशि व्यय की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई है। इसके अलावा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत टूल किट वितरण, फैमिली आईडी योजना निर्माण तथा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति सहित अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं में विद्यालयों द्वारा डाटा अपलोड करने में भी शिथिलता सामने आई है। साथ ही कुछ निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण न होने की स्थिति भी मिली है। इस पर जिलाधिकारी और सीडीओ ने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें