फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में गहराया गोंडा कनेक्शन

Fri, 10 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाने के कथित नेटवर्क में गोंडा का कनेक्शन फिर चर्चा में है। करनैलगंज कोतवाली में आठ जुलाई को दर्ज एफआईआर के बाद राहुल सिंह, उनकी पत्नी शिल्पी सिंह समेत पांच लोग जांच के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, राहुल सिंह से जुड़ी कैप्टर मनी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन जांच में शामिल है। स्थानीय पुलिस आपराधिक आरोपों की जांच कर रही है, जबकि ईडी वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।

ईडी ने वर्ष 2025 में कथित फॉरेक्स ट्रेडिंग नेटवर्क की जांच के दौरान कैप्टर मनी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों की भी जांच की थी। एजेंसी के अनुसार इन खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर निवेशकों से जुटाई गई रकम के लेन-देन में हुआ। हालांकि अब तक राहुल सिंह के खिलाफ न तो अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल की गई है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोंडा में दर्ज एफआईआर के बाद वित्तीय लेन-देन, निवेशकों के बयान और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इससे पहले वर्ष 2025 में सीतापुर में भी इसी नेटवर्क से जुड़ा मुकदमा दर्ज हुआ था।

जांच एजेंसियों का दावा है कि निवेशकों को एआई आधारित फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ऊंचे और निश्चित रिटर्न का भरोसा दिया जाता था। ईडी ने फरवरी 2025 में 170 करोड़ से जुड़े 30 से अधिक खाते फ्रीज किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें