गोंडा। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने बुधवार रात अभियान चलाकर यातायात नियमों को तोड़ने वाले 100 वाहनों का चालान किया। अनियमितता मिलने पर 15 वाहनों को सीज कर दिया गया।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न होने, बिना बीमा और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।