लखनऊ। परिवहन निगम ट्रेन से आने वाले गोंडा, बहराइच व बलरामपुर के यात्रियों के लिए चारबाग बस अड्डे से बसें मुहैया कराने जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन से उतर कर बस पकड़ने के लिए कैसरबाग अड्डे नहीं जाना पड़ेगा।
इसके लिए बसों का डायवर्जन किया गया है। गोरखपुर और दिल्ली रूट से आने वाली बसें कमता चौराहे के अवध बस अड्डे तक आएंगी। देवीपाटन क्षेत्र की बहराइच, गोंडा व बलरामपुर की बसें कैसरबाग अड्डे की बजाए चारबाग तक आएंगी।