फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से आठ लोगों के घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ लोगों का घर जलकर राख हो गया। जिसमें करीब दस लाख से अधिक का नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम नरायनपुर माझा के मजरा भलियन पुरवा का है। यहां के निवासी आठ ग्रामीणों के छप्पर के घर में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक घर को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आठ लोगों का घर जल कर राख हो गया। जिसमें किश्मत अली, हैदर अली, परवीन, हशमत अली, हसन मोहम्मद, अलताब, इम्तियाज व जुमई का घर शामिल है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड का वाहन बुलाकर शेष बची आग को शांत कराया। ग्रामीणों के मुताबिक आग से करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। तहसीलदार बृजमोहन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी यदि आग लगी है, तो हल्का लेखपाल को जांच के लिये तत्काल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें