फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वृद्धा से दिनदहाड़े छीना सोने का लॉकेट

Fri, 01 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। भरटोलिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बदमाश दिनदहाड़े 65 वर्षीय वृद्धा से सोने का लॉकेट छीनकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महुलीखोरी वनटांगिया बुटहनी गांव की कांति देवी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह चांदनी चौक बाजार गई थीं। दोपहर दो बजे पिपरही पुल के रास्ते घर लौटते समय भरटोलिया मोड़ पर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। गमछे से चेहरा ढंके युवकों ने वजीरगंज का रास्ता पूछा। इसी दौरान एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े मगर दोनों बदमाश भाग निकले। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें