खरगूपुर (गोंडा)। बिजली उपकेंद्र, खरगूपुर के साउथ फीडर पर एक नया फीडर बनकर तैयार हुआ। बुधवार को अवर अभियंता रवि वर्मा व एसडीओ पंकज सिंह राठौर की उपस्थिति में इसे चालू कर दिया गया।
एसडीओ ने बताया कि साउथ फीडर काफी बड़ा था। आए दिन लाइन ब्रेकडाउन हो जाती थी और ओवरलोड की स्थिति बनी रहती थी। इससे पहले साउथ का पीक टाइम का लोड लगभग 200 इंपियर के ऊपर था। अब यह फीडर दो भाग में बंटने से पीक टाइम का लोड 80 से 100 इंपियर रहेगा। इससे लाइन सुचारू रूप से चलेगी।
इस फीडर से ग्राम कमड़ावा, गौनरिया, अमडोहवा, बभनी सराय, भोलाजोत, पंचुरखी मनोहरजोत, भुड़कुड़ी, अनंतपुर, राजाजोत परसपुर ऐलहवा, असिधा, भुलईडीह, गोकरनाथ शिवाला आदि गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अवर अभियंता ने बताया कि गोकरन नाथ शिवाला के नाम से तैयार नया फीडर चालू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।