फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है

Thu, 19 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
छात्राओं ने बनार्ई पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सभी काम छोड़ दो, 27 फरवरी को वोट दो और वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है आदि नारों के साथ स्कूली बच्चों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के कन्हैयालाल वर्मा इंटर कॉलेज से छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली नयानगर, अशरफपुर, पंडितगांव, विशुनपुर, घोघरा व बूधीपुर आदि गांवों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन व पोस्टर के माध्यम से भी ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जनकराम वर्मा, परमजीत, राजकरन, पीपी वर्मा, अनूप यादव, प्रियंका शुक्ला, सुगंध सिंह, मानिक राम व रजनीश यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। 

उधर, उतरौला नगर स्थित स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में समाज के निर्धनतम पिछड़े व्यक्ति के मत की कीमत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें स्कॉलर्स एकेडमी के साथ-साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एचआरए इंटर कॉलेज, राम तीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज एवं एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के करीब 85 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार, अपराध, अराजकता एवं आतंकवाद के खिलाफ अच्छी सरकार बनाने के लिए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए एसडीएम उतरौला राम विलास ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वस्थ लोकतंत्र एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए मतदान कर अच्छी सरकार का गठन करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक असलम शेर खान, अबुल हाशिम, श्यामा खानम व सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

उतरौला के एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाई गई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली में भारत निर्वाचन आयोग के लोगो के साथ-साथ मतदाता शिक्षा पर आधारित स्लोगन भी प्रस्तुत किया गया है।

रंगोली में निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम बलरामपुर का लोगो भी बनाया गया। इसके अतिरिक्त डीएम राम विशाल मिश्र व जिला विद्यालय निरीक्षक राम सिंह के नाम का भी उल्लेख रंगोली में किया गया है। रंगोली के केंद्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागो रे का लोगो भी बनाया गया है। विद्यालय के प्रबंधक सलीम महमूद ने बताया कि 10 गुणे 25 फीट के स्टेज पर बनाई गई इस रंगोली को विद्यालय की 32 छात्राओं ने 10 घंटे में तैयार किया है। उन्होंने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए सभी लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें