फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के बीच जाएं, टटोलें मन, एकत्र करें सूचनाएं

विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक करते पुलिस उप महानिरीक्षक। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या के रामजन्मभूमि के मसले पर आने वाले कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर डीआईजी ने पुलिस लाइन में बैठक कर खुफिया तंत्र को अलर्ट किया है। डीआईजी ने मंडल के एलआईयू इंस्पेक्टरों के साथ बैठक में उन्हें सूचनाओं को एकत्र करने के टिप्स दिए। कहा कि शहर व गांवों में लोगों के बीच जाएं। उनसे बात करें और उनके मन को टटोलें। फैसले को लेकर लोग क्या सोच रहे हैं।
विज्ञापन

किसी क्षेत्र में फैसले को लेकर कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में सूचना तंत्र को और मजबूत करें। जरूरत के मुताबिक ऐसे क्षेत्र में खुफिया शाखा के और कर्मियों की ड्यूटी लगाएं। शहर के मोहल्लों बाजारों समेत कस्बों में लोग फैसले को लेकर चर्चा कर रहे हैँ। दोनों समुदाय के लोगों के मन में क्या चल रहा है। इसपर नजर रखें। जहां कहीं भी विवाद की स्थिति बनती दिखाई पड़े। उसे संबंधित थानों के थानाध्यक्ष व अधिकारियों को सूचित करें। जिससे समय से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें