फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी भारतीयता की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी भारतीयता की झलक
विज्ञापन

प्रांतीय खेलकूद में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
फोटो- 5,6
गोंडा। भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत उत्तर प्रदेश से 32वें प्रांतीय खेलकूद समारोह के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया प्रतिभागियों के सम्मान में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार प्रतिभाओं को सराहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने कहां की जब भी इस विद्यालय एवं इसके कार्यों को देखने का अवसर मिलता है तो राष्ट्रीय भावना और अनुशासन की झलक दृष्टिगोचर होती है। भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री हरेंद्र श्रीवास्तव ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आभार विद्यालय के व्यवस्थापक अरुण कुमार शुक्ला ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

इनसेट
दूसरे दिन लखनऊ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
नेहरू स्टेडियम में चल रहे 32वें खेलकूद समारोह के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में खेल प्रतिभाएं चमकीं। बालिका 3000 मीटर तरुण वर्ग में कीर्ति सिंह लखनऊ प्रथम, अंशिका वर्मा बाराबंकी द्वितीय तथा रानी वर्मा सीतापुर तृतीय रहीं। गोला फेंक में तरुण वर्ग शशि यादव अंबेडकरनगर प्रथम, उर्मिला लखीमपुर द्वितीय तथा ईशा पटेल बाराबंकी तृतीय, चक्का फेंक तरुण वर्ग में प्रगति लखीमपुर प्रथम, शशि यादव अंबेडकरनगर द्वितीय व ज्योत्सना द्विवेदी सीतापुर तृतीय, 400 रिले बालिका तरुण वर्ग लखनऊ प्रथम, अंबेडकरनगर द्वितीय तथा सीतापुर तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक तरुण वर्ग बालक सचिन सिंह लखनऊ प्रथम, निखिल वर्मा बाराबंकी द्वितीय तथा अभिषेक सिंह सीतापुर तृतीय, चक्का फेंक बालक तरुण वर्ग सचिन सिंह लखनऊ प्रथम, निखिल वर्मा बाराबंकी द्वितीय तथा अभिषेक सिंह सीतापुर तृतीय, चक्का फेंक बालक तरुण वर्ग सचिन सिंह लखनऊ प्रथम, अभय वर्मा गोंडा द्वितीय तथा अभिषेक सिंह सीतापुर तृतीय, 100 मीटर रिले रेस लखीमपुर प्रथम, अयोध्या द्वितीय तथा सीतापुर तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें