फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कस्तूरबा स्कूलों में छात्राओं को मिलेंगी गर्मागर्म रोटियां

Mon, 15 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बच्चियां पढ़ाई के साथ ही कंम्प्यूटर की शिक्षा हासिल कर रही हैं। इन विद्यालयों में बच्चियों को गर्म रोटी उपलब्ध कराने के लिए 4.25 लाख रुपये से प्रति घंटे दो हजार रोटी बनाने वाली मशीन खरीदी जाएगी। साथ ही कॉमर्शियल वाशिंग मशीन व जनरेटर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में सभी ब्लॉकों के मिलाकर कुल 17 कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। इनमें कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। सभी विद्यालयों में बच्चों को गर्म भोजन परोसने के लिए पर्याप्त संख्या में रसोइया की तैनाती के साथ ही कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन की सुविधा दी जा रही है। विद्यालयों में इनवर्टर की भी सुविधा है। अब इन स्कूलों के लिए रोटी बनाने की मशीन के साथ ही दो लाख रुपये से कॉमर्शियल वाशिंग मशीन व 1.5 लाख रुपये से जनरेटर खरीदने के लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू की गई है। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रक्क्षंदा सिंह ने बताया कि मानक के अनुसार मशीनें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही जरूरी प्रक्रिया पूरी कर आपूर्ति की जाएगी।
सीडीओ की अध्यक्षता में खरीदी जाएंगी मशीनें

स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से जिला स्तर पर सीडीओ की अगुवाई में कमेटी को खरीदारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सीडीओ के साथ ही बीएसए, उद्योग उपायुक्त, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी की ओर से नामित एक अधिकारी को भी सदस्य बनाया गया है। जल्द ही विद्यालय में आपूर्ति के लिए कहा गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें