फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चंदन-कलावा पर रोक मामले ने पकड़ा तूल

Mon, 15 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। नवाबगंज स्थित कन्या इंटर कॉलेज में कलावा बांधने और चंदन लगाकर आने पर प्रतिबंध लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत बीएसए से करने की बात कही है। विहिप के जिला मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि कॉलेज के शिक्षक ने छात्राओं को कलावा बांधने व चंदन लगाकर आने से रोक दिया है। कई छात्राओं का कलावा कैंची से कटवा भी दिया। दर्जनों छात्राओं ने इस संबंध में उनसे शिकायत की है। पंकज सिंह ने बताया कि कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा दूबे ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विहिप पदाधिकारियों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन प्रकरण को दबाने की कोशिश कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें