फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेकाबू पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत

Thu, 05 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज/गोंडा। बेकाबू पिकअप (लोडिंग वाहन) की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके भाई-बहन को मामूली चोटें आईं। तरबगंज के निजी अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के लालमनि पुरवा निवासी सुरेंद्र मोहन उर्फ संजय तिवारी की पुत्री प्राची तिवारी (19) नीट की तैयारी कर रही थी। मंगलवार रात प्राची अपनी मां, भाई-बहन व गांव के कुछ लोगों के साथ सिंगहाचंदा के अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गई थी। देर रात सभी लोग पैदल घर लौट रहे थे।
तभी सिंगहाचंदा से करीब दो सौ मीटर पहले तेज रफ्तार में आ रहा बेकाबू पिकअप (लोडिंग वाहन) अनियंत्रित होकर लहराने लगा। उसमें सवार कुछ लोग सड़क पर कूद पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते पिकअप प्राची व उसके भाई-बहन को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसकी बहन कशिश व भाई हार्दिक को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। प्राची, कशिश व हार्दिक को तरबगंज के एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि प्राची कोमा में चली गई है। उसे तुरंत लखनऊ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान प्राची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें