फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवती की हत्या, बोरी में भरकर फेंका शव

Sun, 06 Oct 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार के सेल्हरी कुशहा गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत में हत्या कर फेंका गया युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बोरे में भरा शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पहचान के लिए पड़ोसी जनपद बहराइच के थानों से सूचना जुटाई जा रही है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

सेल्हरी कुशहा गांव निवासी बेचू रविवार सुबह पौने छह बजे खेत गए थे। सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक बोरी पड़ी दिखी। उसमें से खून का रिसाव होते देखकर बेचू ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार मौर्य समेत अन्य को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहले कटरा बाजार पुलिस, फिर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राधेश्याम राय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोरी को खोला गया तो उसमें युवती का शव बरामद हुआ। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। जिसके गले को धारदार हथियार से रेता गया है। घाव के गहरे निशान मिले हैं। युवती के शरीर पर काली जींस और लाल दुपट्टा मिला है। कटरा बाजार इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि आसपास के लोगों से युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली। आशंका है कि हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए गन्ने के खेत में फेंका गया। शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। जिले के थानों के साथ ही बहराइच के पयागपुर, हूजूरपुर, कैसरगंज, विश्वेश्वरगंज, जरवल समेत अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
युवती का शव ठिकाने लगाने के लिए डबल बोरी का इस्तेमाल किया गया। शव को सिर व पैर दोनों तरफ से प्लास्टिक की बोरी में पैक किया गया। इसके बाद ऊपर से रस्सी से बांधकर सेल्हरी गांव के पास सुनसान इलाके में गन्ने के खेत में फेंका गया है। ऐसे में कातिल एक से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। खोजी कुत्ता आसपास कुछ दूर तक दौड़ा मगर कोई सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने घटनास्थल के आसपास से नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार देर शाम तक पुलिस मृतका की पहचान के लिए खाक छानती रही। शिनाख्त नहीं हो पाने के चलते हत्या की वजह व हत्यारों का भी कोई सुराग नहीं मिल सका। सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह का कहना है कि आसपास इलाके में लगे आठ सीसीटीवी कैमरों का खंगाला गया है। पुलिस टीमें युवती व हत्यारों की पहचान का प्रयास कर रही हैं।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सूचना के बाद मौके का जायजा लिया गया है। घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई गई है। मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमें अलग-अलग दिशा में काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें