फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील पोस्ट से तंग छात्रा ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा(गोंडा)। फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करने से तंग आकर एक छात्रा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसने अश्लीन फोटो पोस्टर के आरोपी युवक के खिलाफ थाना छपिया में शुक्रवार को तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार की सुबह उसकी बेटी की मौत के बाद पुलिस मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना छपिया क्षेत्र के शीतलगंज ग्रांट गांव के रहने वाले शिवनाथ ने बताया कि उसकी बेटी सुमन प्रताप महाविद्यालय शीतलगंज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शिवनाथ के मुताबिक विकास प्रजापति निवासी ग्राम उकरहा पोस्ट कछिया थाना गौर जनपद बस्ती काफी दिनों से उनकी बेटी की अश्लील फोटो व भद्दे कमेंट फेसबुक पर पोस्ट करके वायरल कर रहा था। इसकी शिकायत सुमन ने महिला हेल्प लाइन पर की थी। शिवनाथ ने बताया कि मामले की तहरीर उन्होंने थाना छपिया में दी थी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बीच शुक्रवार को ही उनकी बेटी सुमन (19) ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
देर रात तकरीबन 11 बजे सुमन के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टी होने लगी। उसे मसकनवा लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया। शिवनाथ के मुताबिक शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे उनकी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवनाथ का आरोप है कि उसने शुक्रवार को ही थाना छपिया में विकास प्रजापति के खिलाफ तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब उसकी बेटी की शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे मौत हो गई तो उसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को तहरीर नहीं मिली थी। शनिवार को तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में सुमन की मौत की सूचना मिली है। पहले से दर्ज मुकदमे में धारा तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें