फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार से कुचलकर बालिका की मौत, भाई-बहन घायल, हंगामा

Thu, 30 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बालिका की मौत पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन
बालपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट गांव के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ई रिक्शा सवार आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और चचेरी बहन घायल हो गए। घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने बालिका का शव रखकर लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन


बालपुर जाट निवासी अनिल सिंह ई रिक्शा चलाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:50 बजे वह पत्नी अनीता, बेटी नैंसी भतीजी शिवानी और भतीजे अन्नू के साथ बाजार जा रहे थे। पेट्रोल पंप के निकट, गोंडा से लखनऊ जा रही कार ई रिक्शे में पीछे से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शे में सवार शिवानी, अन्नू और नैंसी सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान कार भतीजी शिवानी (8) को कुचलते हुए आगे निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्नू और चचेरी बहन नैंसी घायल हो गए।

घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने पेट्रोल पंप के पास बालिका का शव रखकर लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। नाराज लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के कारण करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बात न बनने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को हटाकर रास्ता खुलवाया। हालांकि कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बल प्रयोग करने के आरोप से इन्कार करते हुए बताया कि भीड़ कार चालक की पिटाई कर रही थी, जिसे बचाने के लिए लोगों को हटाना पड़ा।

चालक की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में :
पुलिस के देर से पहुंचने से नाराज लोगों ने कार चालक जितेंद्र (निवासी पुरैनिया, लखनऊ) को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे छुड़ाकर कोतवाली भेजा। स्थिति को तनावपूर्ण देख मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाकर तैनात करना पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें