फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रेमी से शादी के लिए टाॅवर पर चढ़ी युवती

Fri, 22 May 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ी युवती।
विज्ञापन
मसकनवा। हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर एक युवती बैंक के पास लगे टाॅवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़े देख वहां मजमा लग गया। पुलिस ने दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद उसे किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि युवती क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। तीन साल पूर्व बलरामपुर के एक युवक के साथ उसकी शादी तय हुई थी। दोनों में बातचीत भी होने लगी थी। आरोप है कि अब युवक शादी से इन्कार कर रहा है।
आरोप है कि वह मुंबई चला गया है और फोन भी नहीं उठा रहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। युवती ने पहले हथियागढ़ पुलिस चौकी में शिकायत की थी। उपनिरीक्षक जांच के लिए गए थे। रविवार को दोनों पक्षों को छपिया थाने बुलाया गया था, लेकिन युवती पहले ही टाॅवर पर चढ़ गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें