फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1399 कोटेदारों को तोहफा, 35 रुपये बढ़ा लाभांश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 1399 कोटेदारों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने उनके लाभांश में बढ़ोतरी करते हुए इसे 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। सोमवार को जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में कोटेदारों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना और लाभांश बढ़ाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, एआरओ शिव प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कोटेदार लवलेश सिंह ने कहा कि बढ़े हुए लाभांश से उचित दर दुकानों के संचालन में सहूलियत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कोटेदार राजकुमार पांडेय ने कहा कि सरकार ने बेहतर काम किया है। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम मनकापुर ब्लाॅक सभागार, गौरा का बभनजोत ब्लाॅक , मेहनौन का मुजेहना, करनैलगंज का परसपुर, कटरा बाजार का हलधरमऊ ब्लाॅक और तरबगंज का कार्यक्रम ब्लाॅक कार्यालय तरबगंज में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें