फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम की गजलों से गुलजार हुई महोत्सव की शाम

Wed, 14 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
कवि हरिओम को सम्मानित करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा महोत्सव का खुमार दिनोंदिन जिले के लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। महोत्सव के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर स्थानीय कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारता हुआ महोत्सव का मंच एक ओर जहां लोगों का मनोरंजन कर रहा है वहीं दूसरी विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी महोत्सव में आयोजित गोष्ठियों एवं स्टालों के माध्यम से दी जा रही हैं।      
विज्ञापन


महोत्सव के तीसरी शाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सचिव संस्कृति उत्तर प्रदेश शासन डा. हरिओम की गजलों से गुलजार हुई। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्वमंत्री एवं विधायक करनैलगंज योगेश प्रताप सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। डा. हरिओम ने जैसे ही महफिल-महफिल मयखाने की बात चली गाना शुरू किया लोगों की जोरदार तालियों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

इसके बाद उन्होंने खुद की लिखी हुई गजल इश्क ही इन्तहां हो गई, तू मेरी दिलरुबा हो गई, गाया तो वहीं माशूका की तारीफ में मुस्कुराती हुई सुबह लगती हो तुम, गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मशहूर गायक मोहम्मद रफी की याद में उन्होंने चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो और ये हवा ये रात, ये चांदनी तेरी इक अदा पे निसार है। गाकर खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगेश प्रताप सिंह, डीएम आशुतोष निंरजन, एसपी सुधीर सिंह, कमांडेंट केके चैधरी पीएसी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पर खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सलाहकार कमरूद्दीन, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, आईएएस अधिकारी आशीष कुमार, जेल अधीक्षक आरके त्रिपाठी, सीआरओ, नगर मजिस्ट्रेट, डीपीएम प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इरफान मोईन, अमित सोनी एवं रघुनाथ पाण्डेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें