फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 परीक्षा केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Wed, 14 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
TET
विज्ञापन
आगामी 19 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले के 11 स्कूलों में कराई जायेगी। इस परीक्षा की व्यवस्था व सुचिता को बनाए रखने के लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस एमपी सिंह ने बताया कि जीआईसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीईओ वजीरगंज को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह से जीजीआईसी में डीएसडब्लूओ व नवाबगंज की बीईओ को तैनात किया गया है।

एलबीएस पीजी कॉलेज में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व बीईओ मुजेहना को लगाया गया है। सरजू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व रूपईडीह के बीईओ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में जिला युवा कल्याण अधिकारी व छपिया के बीईओ की ड्यूटी लगाई गई है। गांधी विद्या मंदिर में डीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट व पडंरी कृपाल के बीईओ को पर्यवेक्षक के तौर पर लगाया गया है।

सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी व करनैलगंज के बीईओ को लगाया गया है। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में जिला गन्ना अधिकारी व बीईओ इटियाथोक की ड्यूटी लगाई गई है। जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में सहायक निदेशक रेशम व मनकापुर के बीईओ मौजूद रहेंगे।

इसी तरह राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में जिला कार्यक्रम अधिकारी व झंझरी के बीईओ को तैनात  किया गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों   को परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें