फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा लाल निशान के पार

Sun, 12 Jul 2015 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। एल्गिन-चरसडी बांध की जबरदस्त कटान होने से एक बार फिर बंधे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बांध का आधा हिस्सा कट कर नदी में समा चुका है। बचाव कार्य भी लगभग समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन


एल्गिन-चरसड़ी बांध पर संकट गहराता जा रहा है। घाघरा का जलस्तर बढ़ने से बांध के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। रविवार की भोर घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़कर लाल निशान पार कर गया। ऊपर से लगातार हो रही बारिश बांध बचाने की जुगत में बाधा बनी हुई है।

शनिवार देर रात्रि से बांध में तेजी से कटान शुरू हो गई और रविवार शाम तक कटान जारी रही। ग्राम रायपुर के सामने बांध पर अधिकारियों, कर्मचारियों के बैठने के लिए रखा छप्पर और हैंडपंप नदी में समा गया। बांध का आधा हिस्सा कटकर घाघरा में समाहित हो गया।
विज्ञापन


बांध पर चल रहा मरम्मत कार्य भी रविवार को प्रभावित रहा। घाघरा की तेज कटान से सहमें मजदूरों ने काम से मुंह मोड़ लिया। शनिवार की रात्रि में कटान को देख बांध पर रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी बांध को छोड़ चलता बने। सुबह फिर कुछ मजदूरों के साथ बांध पर पहुंचे तथा बांध की मरम्मत का काम शुरू कराया। लगातार चल रही कटान से बांध पर करीब एक किलोमीटर की लंबाई में घाघरा बांध में जोरदार झटके दे रही है।

बांध कटने की स्थिति से निपटने के लिए बनाये जा रहे रिंग बांध का निर्माण भी अभी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में बांध की कटान से ग्रामीणों में दहशत हैं। बांध को बचाने के लिए नदी में किनारे-किनारे डाली गई बालू की बोरियां, गाड़ी गईं बल्लियां व बोल्डर पानी के बहाव के आगे नहीं टिक सके और पानी में बहकर घाघरा की धारा में नजर आये।

घाघरा का जलस्तर
शनिवार को घाघरा का जलस्तर 105.696 था। रविवार की सुबह घाघरा खतरे के निशान 106.07 को पार कर 106.056 पहुंच गई। शाम को घाघरा खतरे के निशान से एक फीट ऊपर पहुंच गई। तब जलस्तर 106.236 पहुंच गया।


स्परों में हुई कटान बांध के लिए खतरा
एई अशोक कुमार बताते हैं कि बांध में नदी ने कटान की है। जहां-जहां बांध संवेदनशील है, वहां मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बांध को अभी कोई खतरा नहीं है। एसडीएम वीके सिंह कहते हैं कि शनिवार को घाघरा में करीब 2 लाख 32 हजार क्युसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा था। कई स्थानों पर बांध में कटान हो रही थी। जहां मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। स्परों में हो रही कटान बांध के लिए खतरा बन चुकी है। स्पर नंबर एक, चार, व पांच में कटान तेजी से हो रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें