फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ का महामंत्री निलंबित

Wed, 22 Feb 2017 11:27 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की अनुमति के बिना राजनीतिक विज्ञापन में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की फोटो छपवाना कर्मचारी को महंगा पड़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर निलंबन की कार्यवाही की है।
विज्ञापन


 नगर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता/मण्डलीय मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ विनय शुक्ला द्वारा विगत माह एक दैनिक समाचार पत्र में खंड स्नातक निर्वाचन गोरखपुर-फैजाबाद मण्डल के प्रत्याशी डॉ. संयजन त्रिपाठी के पक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी खंड स्नातक/जिलाधिकारी गोंडा आशुतोष निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोंडा जयंत कुमार की फोटो व नाम बिना पूर्व अनुमति के प्रकाशित कराई गई थी।

सदस्य सचिव एमसीएमसी द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली नगर में प्रवक्ता विनय शुक्ला एवं प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी/प्रशासक श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज जयंत कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रभावी आदर्श संहिता के दौरान सरकारी कर्मचारी होते हुए विनय शुक्ला द्वारा निर्वाचन से जुडे़ अधिकारियों की फोटो राजनीतिक व्यक्ति के साथ बिना किसी पूर्व अनुमति के छपवाई गई जो कि आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसलिए विनय शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अपर उप जिलाधिकारी तृतीय गोंडा को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें