फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Wed, 22 Feb 2017 12:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
नामांकन पत्र वापसी और ‌च‌िनह आवंटन
विज्ञापन
नामांकन के पांचवे दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिले की चारों विधान सभाओं  से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।  सुबह से ही नामांकन करने वालों की भीड़ संबंधित कक्षों में जुटी रही।  
विज्ञापन


सोमवार  को बलरामपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी पलटूराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पलटूराम के साथ भाजपा के पूर्व  जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू तथा वर्तमान महामंत्री अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

सदर से ही गुरदास सरोज ने पूर्व  में नामांकन करने के बाद सपा का सिंबल जमा किया है। तुलसीपुर  से भाजपा प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला ने प्रस्तावक व  समर्थकों के साथ परचा दाखिल किया।
विज्ञापन


तुलसीपुर से ही बसपा प्रत्याशी केके सचान ने भी मंडल कोआर्डिनेटर श्याम  किशोर गौतम तथा जिलाध्यक्ष हरिराम के साथ नामांकन  किया। तुलसीपुर से  ही भाजपा के नेता रहे राजेश्वर मिश्र ने बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। 

उतरौला से वर्तमान विधायक व सपा प्रत्याशी आरिफ अनवर हाशमी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधायक ने कहाकि व 10 सालों से विधायक है और इस बार  हैट्रिक जरुर पूरी करेंगे।

उतरौला से भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा के प्रस्तावक ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। उतरौला से ही एआईएमआईएम के हाजी निजामुल्लाह ने भी नामांकन किया। गैसड़ी से भाजपा से बगावत कर डा. अनुराग यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।

नामांकन से पूर्व डा. अनुराग ने पचपेड़वा से बलरामपुर तक वाहनों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। गैसड़ी से एआईएमआईएम से पचपेड़वा नगर पंचायत के चेयरमैन मंजूर आलम ने नामांकन किया।
विज्ञापन


सदर से सुभाष सेना से हरीराम तथा तुलसीपुर से आत्माराम ने  भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। उतरौला से परसी गार्डन  दास ने भी निर्दलीय नामांकन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें