रघुकुल विद्यापीठ में लंबी कूद लगाता खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
गोंडा। सिविल लाइंस स्थित रघुकुल विद्यापीठ के खेल मैदान में बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने किया।
जूनियर वर्ग की 200 मीटर बालिका दौड़ में सुधा प्रथम, अस्मिता सिंह द्वितीय व सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका में मनीषा सिंह पहले, काजल मिश्रा दूसरे व पलक तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर सब जूनियर बालक दौड़ में भीम प्रताप सिंह ने पहला, आशू पाठक ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर सीनियर बालक दौड़ में अभिषेक तिवारी प्रथम, विशाल गुप्ता द्वितीय व सूरज तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में शुभम उपाध्याय पहले, दिव्यांश दूसरे व विजय तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद सीनियर बालिका में मनीषा सिंह प्रथम, पलक द्वितीय व गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में निखिल पहले, अनुराग दूसरे व समर्थ शुक्ल तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में गरीबी पुरवा टीम विजेता व रौतावां उपविजेता रही। सब जूनियर कबड्डी बालक में बूढ़ादेवर पहले व पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मनपुर जाट की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सुमित भूषण सिंह, अमित सिंह, राजेश पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम कनौजिया, पंकज तिवारी, दीपक कुमार, विजय उपाध्याय, विश्वजीत यादव आदि मौजूद रहे।